खेसारी लाल यादव का होली पर फैंस को तोहफा, रति पांडे संग 'रिश्ते' में भरेंगे रंग, 14 मार्च को मचाएंगे हुड़दंग

Updated on 12-03-2025 04:30 PM
होली के मौके पर भोजपुरी सिनेमा लवर्स के लिए एक बड़ा तोहफा आने वाला है। सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और टीवी एक्ट्रेस रति पांडेय की मोस्ट अवेटेड मूवी 'रिश्ते' पैन इंडिया रिलीज के लिए तैयार है। वो भी होली के त्योहार पर। जी हां ये फिल्म 14 मार्च 2025 को आ रही है। खास ये है कि भोजपुरी के साथ हिंदी भाषा के दर्शक भी इसका लुत्फ उठा सकेंगे। इसे सिनेपोलिस जैसे मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में भी रिलीज किया जाएगा।
निर्माता रौशन सिंह ने कहा, 'एसआरके म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड ने हमेशा दर्शकों को बेहतरीन सिनेमा देने की कोशिश की है। पिछली फिल्मों की तरह इस बार भी हमने क्वालिटी कंटेंट पर जोर दिया है। 'रिश्ते' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि रिश्तों की गहराई को दर्शाने वाली एक संवेदनशील कहानी है, जो सभी दर्शकों को जोड़ने का काम करेगी। यह फिल्म दर्शकों को एक अलग अंदाज में रिश्तों की महत्ता का अहसास कराएगी।'

रिश्तों की गहराइयों को छूने वाली इमोशनल कहानी

फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा ने बताया कि फिल्म ‘रिश्ते’ केवल एक पारिवारिक ड्रामा नहीं, बल्कि रिश्तों की गहराइयों को छूने वाली एक भावनात्मक कहानी है। यह फिल्म दर्शकों को हंसाएगी, रुलाएगी और रिश्तों के महत्व को एक नए नजरिए से समझाएगी। सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और रति पांडेय की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों के लिए खास आकर्षण होगी। फिल्म के प्रेमांशु सिंह हैं, जो अपने निर्देशन से इस फिल्म शानदार तरीके से सजाया है।

'रिश्ते' की कास्ट

गौरतलब है कि फिल्म में खेसारीलाल यादव और रति पांडेय के अलावा कई दमदार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनमें आकांक्षा पुरी, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, सुजान सिंह, संजीव मिश्रा, युगांत पाण्डेय, माया यादव, निशा झा, रंभा सहनी, जया पाण्डेय, प्रियांशु सिंह, विजया लक्ष्मी सिंह, दिलीप यादव और सोनू पाण्डेय शामिल हैं।

होली के रंग में 'रिश्ते' में रंग भरेगी फिल्म

फिल्म का संगीत भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप संगीतकारों ने तैयार किया है। फिल्म के संगीतकार ओम झा, छोटे बाबा और कृष्णा बेदर्दी हैं। फिल्म के डीओपी (कैमरा डायरेक्टर) बासु हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता जगा चुका है और अब सभी को इसके रिलीज होने का इंतजार है। अब देखना यह होगा कि होली के रंग में 'रिश्ते' कितने रंग भरती है!

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 March 2025
नोरा फतेही की फिल्म 'बी हैप्पी' 14 मार्च को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। इसमें अभिषेक बच्चन और इनायत भी नजर आएंगे। इसमें एक्ट्रेस का एक डांस नंबर…
 12 March 2025
इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की 'नादानियां' OTT पर रिलीज होकर भी डिजास्‍टर साबित हुई है। फिल्‍म को ना तो दर्शकों से प्‍यार मिला और ना ही समीक्षकों से।…
 12 March 2025
दीया मिर्जा 24 साल से बॉलीवुड का हिस्सा हैं। मिस इंडिया एशिया पेसिफिक और मिस एशिया पेसिफिक इंटरनेशनल का ताज जीतने के बाद दीया ने फिल्मी दुनिया में कदम रखे…
 12 March 2025
होली के मौके पर भोजपुरी सिनेमा लवर्स के लिए एक बड़ा तोहफा आने वाला है। सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और टीवी एक्ट्रेस रति पांडेय की मोस्ट अवेटेड मूवी 'रिश्ते' पैन इंडिया…
 12 March 2025
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्‍टर और 'हीरो नंबर 1' कहे जाने वाले गोविंदा के दावे सुर्ख‍ियां बटोर रहे हैं। एक्‍टर ने मुकेश खन्‍ना को दिए इंटरव्‍यू में कहा कि जेम्‍स कैमरून…
 12 March 2025
गजराज राव इस वक्त वेब सीरीज 'दुपहिया' को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी खूब तारीफें हो रही हैं। 'बधाई हो', 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और 'डब्बा कार्टेल' जैसे प्रोजेक्ट्स में…
 03 March 2025
बॉलीवुड में 'दबंग', 'तेवर' जैसी फिल्में देने वाली ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अब साउथ सिनेमा की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी जल्द ही तेलुगू भाषा…
 03 March 2025
बॉलीवुड सिंगर अनु मलिक हाल ही में बॉलीवुड फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर के बेटे कोणार्क गोवारिकर की शादी के रिसेप्शन में अपने परिवार के साथ आए। फैंस का ध्यान सिंगर की…
 03 March 2025
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को रणवीर अल्लाहबादिया को अपना पॉडकास्ट 'द रणवीर शो' फिर से शुरू करने की इजाजत दे दी, बशर्ते कि वह अपने कंटेंट में शालीनता बनाए रखें।…
Advt.