WPL- बेंगलुरु ने मुंबई को 11 रन से हराया:स्मृति मंधाना की फिफ्टी, स्नेह राणा को 3 विकेट

Updated on 12-03-2025 03:24 PM

विमेंस प्रीमियर लीग के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 11 रन से हरा दिया। ब्रेबोर्न स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 3 विकेट खोकर 199 का स्कोर बनाया। कप्तान स्मृति मंधाना ने 53 रन की पारी खेली।

मंगलवार को 200 रन का पीछा कर रही मुंबई की टीम 20 ओवर 9 विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी। नैट सिवर ब्रंट ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। बेंगलुरु के लिए ऑलराउंडर स्नेह राणा ने 3 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। मुंबई इस हार के बावजूद खिताबी रेस में शामिल है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन RCB जीत के बावजूद टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

मंधाना की फिफ्टी, RCB ने आखिरी 5 ओवर में 70 रन बनाए 

बेंगलुरु की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 199 रन बनाए। टीम से कप्तान स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। 37 गेंद की पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के भी लगाए। एलिस पैरी ने 38 गेंद में 49 रन की नाबाद पारी खेली। ऋचा घोष ने 22 गेंद में 36 रन बनाए। वहीं जॉर्जिया वेयरहैम 10 गेंद में 31 रन बनाकर नाबाद रहीं। ओपनर सबनेनी मेघना ने 13 गेंद में 26 रन बनाए। मुंबई इंडियंस से हैली मैथ्यूज को 2 और अमेलिया केर को एक विकेट मिला। RCB ने आखिरी 5 ओवर में 70 रन जोड़े।

नैट सिवर ब्रंट​​​​​ को साथ नहीं मिला 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए सिवर ब्रंट ने 69 रन की बेहतरीन पारी खेली लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला। आखिरी ओवरों में सजीवन संजना (23 रन), कप्तान हरमनप्रीत कौर (20 रन), हैली मैथ्यूज (19 रन) और अमनजोत कौर (17 रन) को शुरुआत अच्छी मिले लेकिन वे सभी अपनी पारी को लंबी नहीं कर सकी। स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। किम गार्थ और एलिस पेरी को 2-2 विकेट मिले।

एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी मुंबई

मुंबई इंडियंस अगर यह मैच जीत लेती तो वह सीधे फाइनल में जगह बना लेती, हारने की वजह से टीम पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर रह गई। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर रहते हुए फाइनल में जगह बना ली।

दूसरी फाइनलिस्ट टीम का फैसला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले में होगा। यह मुकाबला 13 मार्च होगा। एलिमिनेटर मुकाबला जीतने वाली टीम 15 मार्च को फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 March 2025
नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के नाम वनडे में सबसे ज्यादा 3 दोहरे शतक और सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर (264 रन) बनाने का रिकॉर्ड है। वहीं रोहित के…
 12 March 2025
नई दिल्ली: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने प्रदर्शन से सबको काफी प्रभावित किया। भारतीय टीम को राहुल के रूप में इस टूर्नामेंट में नया…
 12 March 2025
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के समापन समारोह के दौरान हुए कथित अपमान पर आईसीसी से कोई औपचारिक स्पष्टीकरण मिलने की उम्मीद नहीं कर रहा है।…
 12 March 2025
टीम इंडिया के क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी का शादी समारोह मसूरी में चल रहा है। मंगलवार को संगीत समारोह में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना…
 12 March 2025
न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड ने जसप्रीत बुमराह को आगाह किया है। बॉन्ड ने कहा कि अगर अब उनकी (बुमराह) पीठ में चोट लगती है तो उनका करियर…
 12 March 2025
विमेंस प्रीमियर लीग के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 11 रन से हरा दिया। ब्रेबोर्न स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 3 विकेट…
 03 March 2025
नई दिल्ली: एक ओर रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम कमाल कर रही है और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में लगातार 3 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है तो दूसरी ओर…
 03 March 2025
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद भी सुर्खियों में बने रहते हैं। इसकी वजह है कि संन्यास लेने के बाद…
 03 March 2025
नई दिल्ली: फुटबॉल के महान खिलाड़ी लुइस फिगो, रिवाल्डो और फर्नांडो मोरिएंटेस 6 अप्रैल को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रियल मैड्रिड और बार्सिलोना के बीच खेले जाने वाले…
Advt.