विपक्ष बोला- भारत-पाक बॉर्डर पर एनर्जी प्रोजेक्ट क्यों:ये देश की सुरक्षा के लिए खतरा

Updated on 12-03-2025 02:30 PM

बजट सत्र के तीसरे दिन लोकसभा में देश की सुरक्षा का मुद्दा उठा। कांग्रेस और DMK ने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक रिन्यूबल एनर्जी प्रोजेक्ट को मंजूरी दिए जाने पर आपत्ति जताई।

प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि इन प्रोजेक्ट से नेशनल सिक्योरिटी का खतरा है। उन्होंने दावा किया कि ये प्रोजेक्ट बॉर्डर से एक किलोमीटर के दायरे तक लगेंगे। जबकि नियमों के तहत बॉर्डर एरिया से 10 किमी तक किसी तरह के निर्माण की अनुमति नहीं होती है।

दरअसल गुजरात सरकार ने भारत-पाक सीमा से एक किमी के दायरे में एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए अडाणी ग्रुप को 25 हजार हेक्टेयर जमीन दी है। कांग्रेस सांसद ने सवाल किया कि क्या इस प्रोजेक्ट को कोई छूट दी गई थी। इस पर सरकार ने कहा कि केंद्र, राज्य और संबंधित एजेंसियों से मंजूरी मिलने के बाद किसी भी प्रस्ताव को मंजूरी और लाइसेंस दिए जाते हैं।

11 मार्च- सत्र का दूसरा दिन: खड़गे के ठोकेंगे बयान पर हंगामा, फिर माफी मांगी मंगलवार को मल्लिकार्जुन खड़गे के 'ठोकेंगे' वाले बयान पर हंगामा हुआ। दरअसल, डिप्टी चेयरमैन ने दिग्विजय सिंह को बोलने के लिए कहा, लेकिन खड़गे बीच में अपनी बात रखने लगे। इस पर डिप्टी चेयरमैन हरिवंश ने उन्हें टोका, कहा- आप सुबह बोल चुके हैं।

इस पर खड़गे ने कहा- 'ये क्या डिक्टेटरशिप है। मैं हाथ जोड़कर आपसे बोलने की अनुमति मांग रहा हूं।' इस पर हरिवंश ने कहा- अभी दिग्विजय सिंह के बोलने का मौका है, इसलिए आप बैठ जाइए।

इसके बाद खड़गे ने कहा- वो तो बोलेंगे ही, लेकिन आपको क्या-क्या ठोकना है हम ठीक से ठोकेंगे, सरकार को भी ठोकेंगे। जब हरिवंश ने खड़गे के बयान पर आपत्ति जताई तो उन्होंने कहा कि हम सरकार की नीतियों को ठोकने की बात कर रहे हैं।

इमिग्रेशन बिल संसद में पेश, बिना वैध पासपोर्ट भारत में एंट्री पर 5 साल जेल सरकार ने 11 मार्च को इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल, 2025 संसद में पेश किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 March 2025
भारत आने वाले विदेशी नागरिकों की आवाजाही प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने के केन्द्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में इमिग्रेशन और विदेशी विधेयक-2025 पेश किया।इस बिल के मुताबिक यदि कोई…
 12 March 2025
हैदराबाद के उस्मानिया यूनिवर्सिटी के न्यू गोदावरी हॉस्टल के खाने में रेजर ब्लेड मिला। घटना मंगलवार रात की है। ब्लेड मिलने के बाद गुस्साए छात्र सब्जी का बर्तन और प्लेट…
 12 March 2025
मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ ने एक फैसले की सुनवाई करते हुए कहा कि, तमिलनाडु में सरकारी नौकरी चाहने वालों को तमिल पढ़ना और लिखना आना चाहिए।बेंच ने ये टिप्पणी…
 12 March 2025
संभल की जामा मस्जिद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रंगाई-पुताई की मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने कहा- मस्जिद कमेटी मस्जिद की बाहरी दीवारों में ही रंगाई-पुताई करवा सकती है। रमजान…
 12 March 2025
जम्मू में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सीमा पार से हुई गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया। जवान की पहचान मन कुमार बेगा के रूप में…
 12 March 2025
बजट सत्र के तीसरे दिन लोकसभा में देश की सुरक्षा का मुद्दा उठा। कांग्रेस और DMK ने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक रिन्यूबल एनर्जी प्रोजेक्ट को मंजूरी दिए जाने पर…
 05 March 2025
दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि महिलाओं को पूजा से ज्यादा सम्मान की जरूरत है। उन्हें सम्मान दिया जाए। जहां महिलाओं का सम्मान होता है,…
 05 March 2025
बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को 3 फरवरी की देर रात डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने 14.8 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी बुधवार…
 05 March 2025
मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने के बाद महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी को पूरे बजट सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। महाराष्ट्र का बजट सत्र 3…
Advt.